Sakti Big Accident : मामा गांव आई बच्ची की कार के कुचलने से हुई मौत, सड़क पर शव रखकर 3 घण्टे से चक्काजाम जारी, लोगों में आक्रोश, कार में की गई तोड़फोड़, मौके पर ASP, एसडीएम, तहसीलदार मौजूद, खरसिया-डभरा मुख्यमार्ग बाधित…

सक्ती. डभरा क्षेत्र के फगुरम गांव में तेज रफ्तार कार के कुचलने से मासूम बच्ची रिद्धिमा निराला की मौत हो गई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है, जो 3 घण्टे से जारी है. आक्रोशित लोगों ने ठोकर मारने वाली कार में तोड़फोड़ की है. हादसे के बाद मौके पर एडिशनल एसपी, एसडीएम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे हैं. मौके पर तनाव का माहौल है. घटना के बाद से कार चालक मौके से फरार हो गया है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

दरअसल, मालखरौदा क्षेत्र के सारसकेला गांव के दानेश्वर निराला की 8 से 10 वर्षीय रिद्धिमा निराला, अपने मामा गांव फगुरम गांव अपने परिजन के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी. यहां फगुरम बस स्टैंड के पास रोड को क्रॉस करते समय तेज रफ्तार कार ने बच्ची को कुचल दिया. इससे बच्ची की मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर शव को सड़क में रखकर चक्काजाम कर दिया है, जो पिछले 3 घण्टे से जारी है. मौके पर एडिशनल एसपी, एसडीएम और तहसीलदार मौजूद हैं. अफसरों द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाइश दी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!