Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आज 21 अप्रैल को बिजली विभाग से होगी अहम चर्चा

सक्ती. नगर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और बिना सूचना के बाधित आपूर्ति से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी के इस दौर में स्थिति और भी विकट हो गई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इन्हीं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगण अपने समर्थकों और नगरवासियों के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. यह प्रतिनिधिमंडल आज 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे नगर पालिका कार्यालय से प्रस्थान करेगा. इस दौरान बिजली आपूर्ति में सुधार, अघोषित कटौती पर रोक तथा लो वोल्टेज की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की जाएगी.



इसे भी पढ़े -  कोरिया बड़ी खबर : करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वायड की बड़ी कार्रवाई, देवखोल और भालूमाड़ा में खनन क्षेत्र चिन्हित, ब्लास्टिंग कर बंद करने के निर्देश, अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण में लगे लोगों में मचा हड़कंप

नगर पालिका अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि आम जनता को इस भीषण गर्मी में राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि उच्च अधिकारियों से समन्वय कर जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि नगरवासियों को निर्बाध एवं सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सके.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : देश की आधी आबादी महिला, बहनों के लिए होना था उत्सव का दिन, वह काला दिन हुआ साबित : इंजी. रवि पाण्डेय

error: Content is protected !!