CG Board 10th 12th Result 2026: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, कल जारी होगा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम, खुद शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान, छात्र ऐसे चेंक करें अपना रिजल्ट

रायपुर: CG Board 10th 12th Result 2026 छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के (10th 12th Result 2026) छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। कल यानी 29 अप्रैल को दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम (CG Board 10th 12th Result 2026 Date) जारी होंगे। इसका ऐलान खुद शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर दी है।

 



सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘इंतज़ार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं। कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।’ (CG Board 10 Result)

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : खोड़ के लाल ने बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान, छात्र कैलाश निर्मलकर का दिल्ली थल सैनिक शिविर के लिए चयन

उन्होंने आगे लिखा कि ‘इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएँ निहित हैं।’

उत्तर पुस्तकिताओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी
आपको बता दें कि उत्तर पुस्तकिताओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जिसके बाद अब कल यानी 29 अप्रैल को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कल 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी करेंगे। सीजीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के साथ-साथ DigiLocker के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti Pratibha Samman : घिवरा स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 31 अगस्त को, कॅरियर मार्गदर्शन का भी होगा आयोजन, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष, एसपी समेत अन्य अतिथि होंगे शामिल...

CGBSE Result 2026 ऐसे चेक कर सकेंगे
आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर CGBSE 10th Result 2026 / CGBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें। सबमिट पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 : जांजगीर-चांपा के गुलाबचंद यादव और प्रीतम दास महंत 'उत्कृष्ट खिलाड़ी' अलंकरण से मुख्यमंत्री के हाथों होंगे सम्मानित

भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि रिजल्ट से जुड़ा कोई भी नया अपडेट तुरंत मिल सके।

error: Content is protected !!