




जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के जांजगीर आगमन पर जिलाध्यक्ष भाजयुमो आकाश सिंह की अगुवाई में उनका स्वागत सर्किट हाउस में किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट मुलाक़ात की. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, आकाश सिंह अध्यक्ष भाजयुमो, जिला प्रवक्ता विकास शर्मा, जिला आईटी सेल संयोजक अनिल शर्मा व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक पाण्डेय, भाजयुमो जिला मंत्री देव्रत देवांगन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सोनू यादव, भाजयुमो मंडल महामंत्री रोहित कुलदीप, कमल राठौर, रिया यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.






