Champa News : श्रीराधाकृष्ण मंदिर निर्माण व सम्मान समारोह 17 मई को, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव होंगे शामिल…

चाम्पा. केंद्रीय देशहा यादव समाज द्वारा कृष्ण धाम केराझरिया चांपा में 17 मई, रविवार को शाम 4 बजे भगवान श्रीराधा कृष्ण मंदिर का भूमिपूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल होंगे। केंद्रीय देशहा यादव समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि चांपा हसदेव नदी तट पर स्थित केराझरिया में समाज के द्वारा भगवान श्रीराधा कृष्ण के मंदिर निर्माण हेतू भूमिपूजन और सम्मान समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल होंगे। इसके साथ ही सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक रामकुमार यादव, ब्यास कश्यप, नारायण चंदेल, सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु,चांपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, नैला नगर पालिका उपाध्याय मोहन यादव, बलौदा जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सनत देवांगन, उपाध्याय शिशुपाल राजपूत, लछनपुर सरपंच गेंदराम कुर्रे, कुदरी सरपंच आर के यादव आदि शामिल होंगे।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

Related posts:

error: Content is protected !!