Janjgir Accident Death : दो अलग-अलग सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, दोनों मामले में जांच में जुटी सिटी कोतवाली पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई. पिसौद गांव में हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. इससे कनई गांव के युवक जगराम कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई. इसी तरह, पेंड्री गांव में ट्रैक्टर के पलटने से ड्राइवर जीवन कश्यप की मौत हो गई. मृतक के परिवार का ही ट्रैक्टर है, जो खेत में पलट गया और दबने से ड्राइवर की मौत हो गई. दोनों के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया. दोनों मामले में सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!