JanjgirChampa-Akaltara FIR : महिला समूह की अध्यक्ष के साथ मारपीट करने का मामला, मारपीट करने वाले 3 लोगों के खिलाफ अकलतरा थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पोड़ीभाठा गांव में महिला समूह की अध्यक्ष द्रौपती तिवारी के साथ 3 लोगों ने मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले चोटी साहू, मोनू भोई, चुटलु यादव के खिलाफ BNS की धारा 115 (2), 296, 351(3), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, पोड़ीभाठा गांव की महिला समूह की अध्यक्ष द्रौपती तिवारी में बताया कि चोटी साहू, मोनू भोई उसके घर के सामने आकर महिला समूह के सदस्यों को गाली-गलौज कर रहे थे. यहां दोनों को गाली-गलौज करने से मना किया तो चोटी साहू, मोनू भोई और चुटलु यादव ने जान से मारने की धमकी दी. फिर उसके साथ और महिला समूह की अन्य 3 महिलाओं के साथ डंडे से मारपीट की. मारपीट की वजह से चोट आई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Big News : क्रोकोडाइल पार्क के बगल में युवक की मिली लाश, पीएम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा, शराब के नशे में था युवक

error: Content is protected !!