Janjgir-Pamgarh Big News : वित्तीय अनियमितता पर महिला सरपंच पर कार्रवाई, धारा 40 के तहत हटाई गई सरपंच, पंचायत सचिव पर भी कार्रवाई के निर्देश, पामगढ़ क्षेत्र का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के महका गांव की महिला सरपंच शांति खूंटे को वित्तीय अनियमितता पर धारा 40 के तहत हटा दिया गया है. इसके अलावा, पंचायत सचिव पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. शिकायत की जांच के बाद पामगढ़ SDM ने यह कार्रवाई की है.

 



दरअसल, महका गांव के उपसरपंच ने शिकायत की थी कि 15वें वित्त की राशि में गड़बड़ी के साथ ही अन्य मदों की राशि को आहरण किया गया है. मामले की जांच में वित्तीय अनियमितता उजागर हुई. सीसी रोड निर्माण में भी गड़बड़ी की गई है. इस पर पामगढ़ एसडीएम आरके तम्बोली ने महिला सरपंच शांति खूंटे को धारा 40 के तहत हटा दिया गया है. इसी तरह सचिव पर भी कार्रवाई करने जनपद सीईओ के निर्देशित किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!