जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के बिलारी गांव के उफनते कंजी नाला में बस का हेल्पर कूद गया. यहां तैनात DDRF और ग्रामीणों ने बस के हेल्पर रामफल यादव का 1 किमी दूर रेस्क्यू किया.






दरअसल, बिलारी गांव के कंजी नाला के पुल के ऊपर 3 फ़ीट ऊपर पानी बह रहा था. लगातार 2 दिनों की बारिश के बाद नाला उफान पर था, इसलिए पुल की दोनों ओर नगर सेना के जवान तैनात थे. इस दौरान यात्री बस पहुंची, जहां ड्राइवर को नगर सैनिकों ने कंजी नाला से गुजरने मना किया तो यहां बस हेल्पर ने हैण्डपम्प से पानी पीने की बात कही और वहीं से उफनते कंजी नाला में कूद गया. रेस्क्यू के बाद जब उससे कूदने की वजह पूछा गया तो उसने बताया कि पुल के उस पार उसका गांव कचन्दा है और वह जा नहीं पा रहा है, इसलिए कूद गया था. फिलहाल, कंजी नाला में कूदने वाला हेल्पर रामफल यादव सुरक्षित है.



