JanjgirChampa News : पशु सखियों को कराया दुग्ध संग्रहण केंद्र का भ्रमण, ए हेल्प प्रोग्राम के तहत 28 क्रेडर्स ले रही ट्रेनिंग…

जांजगीर-चाम्पा. पशुधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक पंचायतों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत चयनित पशु सखियों को ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में पशुधन विकास विभाग के चिकित्सक द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान पशु सखियों को क़ृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र जिला रोग पशु अनुसन्धान केंद्र जांजगीर और अकलतरा विकासखंड के अकलतरी गांव में स्थित कल्याणी दुग्ध संग्रहण केंद्र तथा डेयरी का भ्रमण कराया गया।

 




भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान नन्दौरखुर्द के निदेशक जस्टिन दुमडुम व फेकेल्टी आशीष पाठक ने बताया कि शासन के निर्देश पर कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में सक्ती जिले की सक्ती समेत जैजैपुर, डभरा और मालखरौदा विकासखंड की 28 पशु सखियों को वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी अकलतरा के डॉ. एसएस सिदार द्वारा ए हेल्प प्रोग्राम के तहत पशुपालन को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जर्वे च जांजगीर, जिला पशु रोग अनुसंधान केंद्र जांजगीर, क़ृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर तथा अकलतरा विकासखंड के अकलतरी स्थित दुग्ध संग्रहण केंद्र तथा डेयरी का भ्रमण कराया गया। डॉ एस एल ओग्रे ने कृत्रिम गर्भाधान, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस खैरवार ने पशुओं का खून, पेशाब और गोबर का प्रयोगशाला में परीक्षण हेतू नमूना लेने तथा केविके के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ खेमादास महंत ने जैविक खेती, प्राकृतिक खेती में पशुपालन के महत्व पर प्रकाश डाला।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SP बदले गए... देखिए सूची...

भ्रमण में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव, डॉ. एसएस सिदार, गणेश श्रीवास, डॉ. प्रमोद सरपे, डॉ. दीप्ती देवांगन, अनुशिखा थानापति, पशु सखी पुष्पा यादव,सरस्वती पटेल, क़ृषि सखी शिवकुमारी पटेल पड़रिया, आरसेटी सक्ती के प्रदीप साहू, मितेश साहू, चन्द्रकला कटारी,उत्तरा लहरे किरारी, पंच कुमारी रन पोटा, उमेंद बरेठ सोनादुला, माया यादव मलनी, लता सिदार नगझर, साधना चंद्रा खैरा, पूर्णिमा चंद्रा खैरा सुखदा, सुशीला यादव किरारी, गुरवारी कोसमंदा, रमला सारथी सकराली, ललिता सागर बेलदुला, संतोषी पटेल सिंघानसरा, फूलबाई देव गाँव, कंचन यादव छपोरा,शकुंतला पटेल किकिरदा, चन्द्रिका बाई कैथा, लक्ष्मीबाई कुर्रे कुरदा, सीमा कंवर परसा पाली, गंगादेवी डुमर पारा, शांति भैना छिता पंडरिया, पुष्पा चौहान राधा पुर, मंजू महंत परसदा खुर्द, महेश्वरी चंद्रा खम्हारडीह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Judgement : न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी न्यायालय जांजगीर ने आरोपी को 1 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई...
error: Content is protected !!