Janjgir-Saragaon Arrest : बाइक सवार लोगों से लूटपाट करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार, डूमरपारा से की गई गिरफ्तारी, सारागांव पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चांपा. सारागांव पुलिस ने बाइक सवार लोगों से लूटपाट करने वाले फरार आरोपी उदय सिदार को डुमरपारा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. वही मामले के 2 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लुट किये 2 हजार 500 रुपए को जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अशोक लाठिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह काम करके वापस अपने गांव खोखरा जा रहा था. तभी सारागांव के नेशनल हाईवे पर पहुंचा हुआ था. इसी दौरान 2 बाइक में 3 लोग पीड़ित के पास गये और चाकू सहित अन्य चीजों से मारपीट कर, मोबाइल, 5 हजार रुपए को लुट कर मौके से फरार हो गए थे. पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Kanker Big News : मलेरिया से 2 बच्चों की मौत, मलेरिया संक्रमण की जानकारी CMHO ने विभाग को भेजा... डिटेल में जानिए...

इधर, पुलिस ने लूटपाट करने वाले फरार आरोपी उदय सिदार को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. वही मामले के 2 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

error: Content is protected !!