Champa News : जुआ खेलने वाले 12 जुआरी को चांपा पुलिस ने खिरसाली पारा से किया गिरफ्तार, 30 हजार 760 रुपए जब्त, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 जुआरी को खिरसाली पारा से गिरफ्तार किया है और सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 30 हजार 760 रूपए और 52 पत्ती ताश को जब्त किया है.

 



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और जुआरी नीरज दास, विजय देवांगन, राजेश देवांगन, बबलू सेन, अरुण बघेल, मोहन प्रसाद, विक्रम दास, भावेश दास, रितेश मिरी, दीपक सिंह, हीरा सहिस, जगदीश दास के कब्जे से 30 हजार 760 रूपये और 52 पत्ती ताश को जब्त किया है. पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2)के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

Related posts:

error: Content is protected !!