जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी शेषनारायण राठौर को खोखरा गांव से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी शराब को जब्त किया है.








पुलिस देहात भ्रमण पर रवाना हुई थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की शेषनारायण राठौर देशी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी शेषनारायण राठौर के कब्जे से 32 पाव देशी शराब को जब्त किया है.
पुलिस ने आरोपी शेषनारायण राठौर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



