जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता मिरी मौजूद रहे.
इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं से संवाद किया और कॅरियर को लेकर चर्चा की. ओपी चौधरी ने युवाओं ने कहा कि सफलता के लिए प्लानिंग और लक्ष्य निर्धारण जरूरी है.








मीडिया से बात करते ओपी चौधरी ने कहा कि जांजगीर शहर के साथ कॉलेज के विकास में लगातार कार्य किया जा रहा है. युवाओं को भी आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.
इस मौके पर जांजगीर-चाम्पा संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, रायगढ़ संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह, जशपुर संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पांडेय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, भाजपा के जिला प्रवक्ता विकास शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुमित प्रताप सिंह, नपा के उपाध्यक्ष मोहन यादव, पूर्व उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, भाजयुमो के जिला महामंत्री अभिषेक पांडेय समेत अन्य नेता मौजूद थे.



