जांजगीर-बलौदा. बलौदा की आरके ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है. बदमाशों ने 4 जगह ताला को तोड़ा और फिर ज्वेलरी दुकान में घुसे. यहां CCTV के DVR भी बदमाश ले गए हैं. चोरी की घटना की सूचना के बाद बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची. फिर FSL और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची थी. बदमाशों ने बेहद शातिर तरीके से चोरी की है. आशंका है, बदमाशों ने पहले रेकी की होगी, फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल, चोरों का सुराग नहीं मिला है. बलौदा में अन्य जगह लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगाल रही है और चोरों का सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है.










