JanjgirChampa Arrest : धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, शराब के नशे में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ा था, वजह ऐसी कि पुलिस भी हैरान रह गई… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने नगर पंचायत नरियरा में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी छोटू निर्मलकर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. आरोपी ने शराब के नशे में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ने की घटना को अंजाम दिया था. मामले में पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोप की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है. आरोपी, पूर्व में बजरंगबली का भक्त था.

 



दरअसल, नरियरा गांव में अज्ञात व्यक्ति ने बजरंगबली की मूर्ति को तोड़कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया था. मामले की गंभीरता को देखते पुलिस आस पास के CCTV फुटेज खंगाले लगी. इस दौरान CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने नरियरा के छोटू निर्मलकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में बजरंगबली का भक्त था, लेकिन पूर्व पत्नी की मृत्यु एवं स्वयं की शारीरिक बीमारी से वह परेशान था और इन सभी चीजों के लिए बजरंगबली को जिम्मेदार मानने लगा था. इसी बीच शराब के नशे में आकर बजरंगबली की मूर्ति को उसने तोड़ा था. इधर, मुलमुला पुलिस ने आरोपी छोटू निर्मलकर को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhadih Action : खपरीडीह गांव में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!