ढाबा संचालक के पुत्र के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया, तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी, पांच अन्य आरोपियों की तलाश जारी

राजनांदगांव. पिछले महीने ढाबा संचालक के पुत्र के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार किया है.
इस तरह अब तक इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जबकि पांच अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
पुलिस के अनुसार, सूरत से गिरफ्तार किया गया यह आरोपी वहां हुलिया बदलकर गार्ड की नौकरी कर रहा था. राजनांदगांव पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर इस आरोपी को वहां से गिरफ्तार किया है.
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने की दस अक्टूबर को अज्ञात लोगों ने ढाबा संचालक के पुत्र को अगवा कर उसके परिजनों से पचास लाख रूपए की फिरौती मांगी थी. हालांकि, बाद में ये लोग ढाबा संचालक के पुत्र को नागपुर बस स्टैंड में छोड़कर फरार हो गए थे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

Related posts:

error: Content is protected !!