सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019 के मॉडल उत्तर जारी, ऑनलाइन आपत्ति 23 से 29 नवम्बर तक

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई सहायक प्राध्यापक (उच्च शिक्षा विभाग) परीक्षा-2019 के मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक पद पर भर्ती के लिए 5 नवम्बर 2020 से 8 नवम्बर 2020 तक परीक्षा आयोजित की गई थी।
सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019 के मॉडल उत्तर आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध करा दिए गए है। अभ्यर्थी प्रश्नों अथवा उत्तर विकल्प/विकल्पों के संबंध में अपनी आपत्ति 23 नवम्बर से 29 नवम्बर 2020 तक ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!