विधायक नारायण चंदेल ने राजभवन जाकर राज्यपाल को दी दीपावली की बधाई, जिले में आने का आमंत्रण भी दिया

जांजगीर-चाम्पा. छग विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के प्रदेश महामंत्री, जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के विधायक नारायण चंदेल ने प्रदेश की राजधानी रायपुर में राजभवन जाकर प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
विधायक श्री चंदेल अपनी धर्मपत्नी श्रीमती प्रमिला चंदेल के साथ राजभवन गए, वहां जाकर महामहिम राज्यपाल महोदया को पुष्पगुच्छ, कोसे का साल एवं मिष्ठान भेटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा महामहिम राज्यपाल से उन्होंने प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की. विधायक श्री चंदेल ने महामहिम राज्यपाल को जांजगीर-चाम्पा जिले में आने का आमंत्रण भी दिया.
[su_heading]इस खबर को भी देखिए… Video[/su_heading]
[su_youtube url=”https://youtu.be/6K9yc4FAeAg”]

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!