दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

जांजगीर-बलौदा. बलौदा पुलिस ने रसौटा गांव में दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.
पुलिस के मुताबिक, रसौटा गांव के ओमप्रकाश अनन्त ने 2 साल पहले चुड़ी पहनाकर बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के पेंड्री गांव की ज्योति को रखा था. 22 अगस्त को वह रक्षाबंधन में अपने मायके गई थी और 23 अगस्त को ससुराल वापस आ गई. यहां आने के बाद पति ओमप्रकाश ने साड़ी और अन्य कपड़ा नहीं लाए हो, कहते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट की. जिसकी रिपोर्ट उसने 26 अगस्त को की थी, जिस पर थाने में पुलिस ने आईपीसी की धारा 498-ए दर्ज किया और मामले की जांच में जुटी थी.
विवेचना के दौरान महिला समेत कई अन्य लोगों का बयान लिया गया, जिस पर अक्सर पति द्वारा मारपीट कर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने की बात सामने आई. इसके बाद आज आरोपी पति ओमप्रकाश अनन्त को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!