ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में कराते और आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रारंभ

जांजगीर-चाम्पा. ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. कराते व आत्मरक्षण प्रशिक्षक साक्षी पांडेय के निर्देशन में प्रारंभ किया गया.

 



यह प्रशिक्षण विद्यालय के निर्देशक आलोक अग्रवाल व प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के मार्ग दर्शन में किया जा रहा है तथा आत्मऱक्षा हेतु प्रशिक्षण विद्यालय प्रांगण में दिसंबर माह में सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को और जनवरी से सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शनिवार को किया जायेगा.

आत्मरक्षा व कराते का प्रशिक्षण सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान साक्षी पांडेय द्वारा कराया जायेगा, जिससे सभी छात्र-छात्राएँ अपने आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की कला को सीख सकेंगे। इस कला को सीखने के लिए बच्चे बहुत उत्साहित हुए। साक्षी पांडेय ने बच्चों को आत्म रक्षा के गुर सिखाए, जिससे विषम परिस्थितियों का सामना करना सीखाया, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर अपनी स्वयं की आत्म रक्षा कर सकें। विद्यालय की प्राचार्य सोनाली सिंह ने आत्मरक्षा के विषय में अपने उद्बोधन में आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की कला सीखने को महत्व प्रदान किया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

आज के इस आत्मरक्षा के प्रशिक्षण में लड़कियों को अकेले रहने पर वे अपनी स्वयं की आत्मरक्षा कैसे कर सकती है व इसके बचाव के तरीक़ों को मार्शल आर्ट के आसान तरीक़ों के माध्यम से सिखाया गया तथा यह प्रशिक्षण ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जॉंजगीर में प्रत्येक सप्ताह जारी रखा जायेगा.
इस अवसर पर स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षकायै उपस्थित थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Related posts:

error: Content is protected !!