TAX FREE हुआ फिल्म ’83’, 24 दिसंबर को होगी रिलीज

मुंबई: क्रिकेट पर आधारित रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत फिल्म ’83’ को दिल्ली में कर मुक्त घोषित कर दिया गया है। निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
यह फिल्म कपिल देव की कप्तानी में 1983 के क्रिकेट विश्व कप में भारत के खिताब जीतने पर आधारित है। भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

रिलायंस एंटरटेनमेंट एंड फैंटम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार ने ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने ट्वीट किया, ”83 को दिल्ली में करमुक्त घोषित कर दिया गया है। अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी को सहयोग के लिये धन्यवाद।”

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!