सात दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का समापन, विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार के मुक्ताराजा मैदान में सात दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच, समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जितेश शर्मा के आतिथ्य में हुआ. अध्यक्षता विजय सूर्यवंशी उपाध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार ने की. विशिष्ट अतिथि के रूप में यादराम यादव, दीपक ठाकुर उपस्थित थे। फाइनल मैच के विजेता बिर्रा इलेवन को अतिथियों के द्वारा इक्कीस हजार रुपए तथा ट्राॅफी तथा उप विजेता पेंडरीपाली को ग्यारह हजार रुपए तथा ट्राॅफी प्रदान किया गया।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच ने बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा का दायरा, जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेश शर्मा ने कहा कि मुक्ताराजा के इस मैदान में हर वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा बहुत सुंदर ढंग से प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन हेतु सभी सदस्यों को, विजेता तथा उप विजेता सहित प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

विजय सूर्यवंशी ने कहा कि बाहर आये सभी टीमों का आयोजन समिति द्वारा विना भेदभाव और आपसी भाईचारे से हर वर्ष आयोजन को संपन्न कराया जाता हम सभी का सहयोग प्रतिवर्ष की भांति हमेशा रहेगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की तर्ज पर जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : इंजीनियर रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!