शराब दुकान के गार्ड की हत्या का मामला, 28 घण्टे चक्काजाम करने वाले 22 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने 28 घण्टे चक्काजाम करने वाले 22 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. फिलहाल, आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

 



22-23 नबम्बर की रात नरियरा गांव की शराब दुकान के गार्ड की हत्या हुई थी. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने 28 घण्टे चक्काजाम किया था. मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
उधर, मुलमुला पुलिस ने चक्काजाम करने वाले 22 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Accident : अकलतरा में मुर्गी से भरे पिकअप वाहन ने बाइक सवार 2 व्यक्ति को मारी ठोकर, दोनों को आई चोट, अस्पताल में इलाज जारी, जुर्म दर्ज

एडिशनल एसपी संजय महादेवा का कहना है कि एक छात्र की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की गई है और मामले में जांच की जा रही है.

error: Content is protected !!