राशन कार्ड धारकों को 25 रुपए सस्ता मिलेगा पेट्रोल, इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला… पढ़िए…

रांची. देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कीमत बढ़ने से जनता हलाकान है। लेकिन इन सब के बीच झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने जनता को राहत देने वाला बड़ा फैसला लिया है। सरकार यह योजना 26 जनवरी से लागू करेगी। इस योजना से जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

 



मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर यह ऐलान किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ”राज्य के गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को ईंधन की बढ़ती कीमतों से प्रभावित होने को लेकर राहत प्रदान करने के लिए, सरकार ने 26 जनवरी, 2022 से दोपहिया वाहन मालिकों को पेट्रोल पर 25 रुपए प्रति लीटर की राहत देने का फैसला किया है।”

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

झारखंड सरकार के फैसले के अनुसार, राज्य में सिर्फ बीपीएल और राशन कार्ड धारकों को ही महीने में पेट्रोल पर छूट दी जाएगी। यह छूट एक लीटर पेट्रोल पर 25 रुपए की होगी। बीपीएल और राशन कार्ड धारकों को बाइक और स्कूटर चलाने वालों को 25 रुपए सस्ता मिलेगा। यह पैसा लोगों के सीधे अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। हर महीने 10 लीटर के पेट्रोल पर 25 रुपए प्रति लीटर की छूट दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि पेट्रोल एंव डीजल के दाम आज आसमान छू रहे हैं। इसका बुरा असर गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों को हुआ है। एक गरीब व्यक्ति घर में मोटरसाइकिल होते हुए भी पेट्रोल के पैसे नहीं रहने के कारण उसको चला नहीं पा रहा है। अपना फसल बेचने बाजार नहीं जा पा रहा है। इसलिए मैंने निर्णय लिया है कि वैसे राशनकार्ड धारी यदि अपने मोटरसाइकिल या स्कूटर में पेट्रोल भरवाते हैं, तो उन्हें 25 रुपए प्रति लीटर की दर से हम राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे। यह व्यवस्था 26 जनवरी से हम लागू करने जा रहे हैं एवं गरीब परिवार प्रतिमाह 10 लीटर पेट्रोल तक यह राशि प्राप्त कर सकता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!