छेरछेरा का त्यौहार हमारी दानशीलता की परम्परा का प्रतीक : इंजी. रवि पाण्डेय, बच्चों को धान दान कर मनाया गया त्योहार

जांजगीर-चाम्पा. प्रदेश सचिव इंजी रवि पाण्डेय ने प्रदेशवासियों को अन्नदान के महापर्व छेरछेरा त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आज अपने जनसम्पर्क कार्यलय में बच्चों के टोलियों के साथ छेरछेरा मनाया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जन-जीवन से जुड़ा यह लोकपर्व हमारी दानशीलता की गौरवशाली परम्परा की याद दिलाता है।



कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आने पर उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। गांवों और शहरों की गलियों में बच्चों की टोलियां द्वार-द्वार जाकर छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेरते-हेरा की पुकार लगाकर अन्नदान का आग्रह करते हैं।इंजी. पाण्डेय ने इस अवसर क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकामनाये की है।

error: Content is protected !!