BIG NEWS : नवागढ़ के पेंड्री गांव में सरपंच द्वारा कोविड का फर्जी प्रमाण पत्र पेशकर ग्राम पंचायत में होने वाले अविश्वास प्रस्ताव को निरस्त कराने का आरोप, पंचों ने लिखित शिकायत की, जांजगीर एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश – खबर सीजी न्यूज

जांजगीर-चांपा. नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत पेंड्री में सरपंच के द्वारा कोविड का फर्जी प्रमाण पत्र पेश कर ग्राम पंचायत में होने वाले अविश्वास प्रस्ताव को निरस्त कराने की शिकायत पंचों ने की है। पंचों का आरोप है कि जब सरपंच सीमा श्रीकांत कोविड पॉजिटिव है तो गांव में कैसे घूम रही है। उसे तो घर में होना चाहिए। आरोप यह भी लगा है कि पेंड्री की सरपंच कोविड की जांच कराने जैजैपुर कैसे गई और कोविड का जो प्रमाण पत्र उसने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा है, उसमें मेडिकल अफसर का दस्तखत भी फर्जी है. पंचों के लिखित शिकायत के बाद अब जांजगीर एसडीएम कमलेश नंदिनी साहू ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

आपको बता दें, पेंड्री गांव के 8 पंचों के द्वारा सरपंच सीमा श्रीकांत के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन दिया गया था. विभागीय अधिकारियों ने 17 जनवरी को कार्रवाई तय की. विहित अधिकारी नवागढ़ तहसीलदार को बनाया गया था. 17 जनवरी को गांव के 14 में से 13 पंच अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई के लिए उपस्थित थे।. इसी दौरान दोपहर करीब 2.30 बजे विहित अधिकारी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया. स्थगित करने का कारण पूछने पर पंचों को बताया गया कि सरपंच सीमा श्रीकांत कोविड पॉजिटिव हो गई है, जिसकी सूचना वाट्सएप के माध्यम से दी गई है. ऐसे में सभी पंच मायूस होकर घर लौट गए थे.

इस मामले में एसडीएम कमलेश नंदिनी साहू ने कहा है कि सरपंच ग्राम पंचायत पेण्ड्री के द्वारा कोविड पॉजिटिव संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी. पंचों की शिकायत मिली है कि सरपंच ने गलत तरीके से कूटरचना करके कोविड पॉजिटिव की रिपोर्ट तैयार की है और इसके बावजूद वह गांव में घूम रही है. इस संबंध में जांच दल गठन कर जांच कराई जाएगी और शीघ्र ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!