डभरा में चाकू से जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. डभरा पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



पुलिस के मुताबिक, 21 जनवरी को डभरा की शराब दुकान में देवशरण बंजारे, शराब लेने पहुंचा था. यहां चन्द्रकुमार चौहान, पंकज चौहान और सोनू चौहान भी पहुंचे. इस बीच शराब पीने के वक्त, विवाद हो गया और झगड़ा इतना बढ़ा कि बदमाशों ने शख्स पर हत्या की नीयत से चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद उसे जख्मी छोड़कर मौके से भाग गए.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Arrest : हनुमान जी की प्रतिमा खंडित करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद के चलते बदमाश ने हनुमान जी की प्रतिमा को किया था खंडित, एक अन्य जगह पर शिव मंदिर में त्रिशूल तोड़ने का भी किया था प्रयास, हाथ में आई चोट...

घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 307, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया और आज प्रकरण के 3 आरोपी चन्द्रकुमार चौहान, पंकज चौहान और सोनू चौहान को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : होली पर्व के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंकने वाले फरार 2 आरोपी युवक गिरफ्तार, पूर्व में 5 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

error: Content is protected !!