छत्तीसगढ़ मौसम : अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, बदली हवा की दिशा…

रायपुर. मौसम साफ होते ही प्रदेश में हवा की दिशा बदली है, जिसके बाद आज कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं कहीं-कहीं कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है.



मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है. दरअसल, बारिश के बाद मौसम साफ होते ही हवा की दिशा में बदलाव होने से कई इलाके शीतलहर के हालात बने हुए हैं. बलरामपुर के सामरी पाठ सहित मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : टेलीग्राम के जरिए डबल मुनाफा का झांसा देकर 27 लाख की ठगी, औरंगाबाद से 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से मोबाइल, ATM, बैंक पासबुक और 2 हजार नगद जब्त, साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई

सरगुज़ा सभाग के सभी जिलों में ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इधर बलौदाबाजार समेत अन्य जिलों में कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के बाद तापमान में कमी आई है। वहीं आने वाले दिनों में रात का तापमान 4 से 5 डिग्री तक घटने की उम्मीद है। 28 जनवरी के बाद ठंड का प्रभाव कम होने के आसार है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रवैये से महिलाओं के सशक्तिकरण को आघात, जिला महिला मोर्चा द्वारा प्रेसवार्ता की गई आयोजित

error: Content is protected !!