Big News Janjgir : बम्हनीडीह जनपद सीईओ और अन्य अफसरों को डंडा लेकर धमकाया, सरपंच, उसके पति समेत 12 ग्रामीणों के खिलाफ जुर्म दर्ज, ये है पूरा मामला… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने बोरसी गांव की सरपंच भारती चंद्रा, उसके पति धनेश्वर चन्द्रा समेत 12 ग्रामीणों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. सरपंच, उसके पति और ग्रामीणों का विरोध और अफसरों से हुज्जतबाजी करते वीडियो वायरल भी हुआ है. वीडियो में महिला सरपंच और ग्रामीण, डंडा लेकर अफसरों के सामने खड़े दिख रहे हैं.

 



दरअसल, बोरसी गांव के पनखत्ती तालाब में जय मां परमेश्वरी मछुआ स्व सहायता समूह को मछली पालन के लिए ठेका दिया दिया गया था. इसके बाद महिला समूह को सरपंच, उसके पति और ग्रामीणों ने तालाब से मछली निकालने से कई बार रोका था. यहां बम्हनीडीह जनपद सीईओ कुबेर सिंह उरेती, मत्स्य निरीक्षक राजन कुजूर और बिर्रा टीआई मोहम्मद तारिक, सरपंच और ग्रामीणों को समझाइश देने पहुंचे तो डंडा लेकर महिला सरपंच और ग्रामीणों ने अफसरों को गाली-गलौज करते धमकाया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : एल्डरमैन बनाने ढाई लाख लेने भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर आरोप, वाट्सएप चैट के वायरल होने से मची हलचल, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शरद शर्मा के नम्बर से वायरल, बाद में शरद शर्मा ने मोबाइल हैक होना बताया, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा, 'छवि खराब और परेशान करने की साजिश', 'जो भी आरोप है, वह गलत है'... Video 

इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद अफसरों को बैरंग लौटना पड़ा. ये सब बिर्रा पुलिस की मौजूदगी में हुई थी और ग्रामीणों के आक्रोशित होने पर तालाब से बिना मछली निकलवाए अफसरों को लौटना पड़ा था.

मामले में बिर्रा पुलिस ने बोरसी गांव की सरपंच भारती चंद्रा, उसके पति धनेश्वर चन्द्रा समेत 12 ग्रामीणों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 186, 294, 353 के तहत जुर्म दर्ज किया है. फिलहाल, किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : वेल विशर फाउंडेशन द्वारा परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन एवं साइबर जागरूकता अभियान आयोजित
error: Content is protected !!