Gambler Arrest : मड़वा में जुआ खेलते 3 जुआरी गिरफ्तार, 7 हजार 7 सौ रुपये जब्त

जांजगीर-चाम्पा. मामले का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव (भा पु से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा के द्वारा जुआ के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हिदायत दिया गया था, जिसके परिपालन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा

 



मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक 6/3 /2022 को पुलिस पार्टी द्वारा मडवा में खुले स्थान पर जुआ खेल रहे जुआड़ियों के ऊपर गवाहों के साथ रेड कार्रवाई किया गया जो 01 केवल चौहान पिता स्वर्गीय तेल राम चौहान उम्र 37 वर्ष, 02 गौरव साहू पिता कलीराम साहू उम्र 23 साकीनान मडवा, 03 अमित यादव पिता तेरस राम यादव 31 साल निवासी ग्राम कुरदी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए ।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

उनके कब्जे एवम फड़ से पुलिस द्वारा ₹7700 एवं पांच गड्डी ताश जप्त किया गया है। जुआड़ियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई किया जा रहा है ।पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है ।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!