Bhabhi Ji Ghar Par Hain: हप्पू सिंह को ‘भाभी जी घर पर है’ के सिर्फ दो एपिसोड के लिए कास्ट किया गया था, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि मेकर्स ने उनके नाम पर एक बिल्कुल ही अलग शो बना दिया।

टीवी का मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो भाभी जी घर पर है लंबे समय से टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है और इस सीरियल को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस शो के सभी स्टार कास्ट अपने शानदार कॉमिक अंदाज से दर्शकों को गुदगुदाने और हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ते । आज हम शो ‘भाभी जी घर पर है’ के दरोगा हप्पू सिंह के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। बता दे इस शो में हप्पू सिंह का किरदार टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर योगेश त्रिपाठी  निभाते हैं हालांकि दरोगा हप्पू सिंह को उनके रियल नाम से ज्यादा उनके रील लाइफ नाम से ही लोग को नहीं पहचानते हैं।

 



दरोगा हप्पू सिंह उर्फ योगेश शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अपनी शानदार अदाकारी और अपने यूनिक लैंग्वेज की वजह से दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाने में कामयाब हो चुके है और वर्तमान समय में अभिनेता योगेश अपने हप्पू सिंह के किरदार के बदौलत टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

आपको बता दे अभिनेता योगेश को सीरियल भाभी जी घर पर है में दरोगा हप्पू सिंह का किरदार केवल 2 एपिसोड के लिए ही ऑफर किया गया था परंतु योगेश ने अपने दमदार अदाकारी से हप्पू सिंह के किरदार में जान फूंक दिए और वो दो ही एपिसोड में इस सीरियल की जान बन गए। दर्शकों को हप्पू सिंह की अदाकारी बेहद पसंद आई थी और हप्पू सिंह की पापुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने उनके नाम पर एक अलग शो तक बना डाला।

अभिनेता योगेश ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि यह सब किस्मत के बदौलत उन्हें मिला है और जहां वो केवल भाभी जी घर पर है शो के 2 एपिसोड के लिए ही चुने गए थे वही अब वो एक साथ दो दो शो में काम कर रहे हैं और दोनों ही शो में दरोगा हप्पू सिंह का किरदार निभा कर दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट कर रहे हैं।आपको बता दें योगेश भाभी जी घर पर है शो में दरोगा हप्पू सिंह का किरदार निभाते हैं और इसके अलावा कॉमेडी शो उलटन पलटन में भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं और योगेश ने बताया था कि उन्हें ऐसा मौका पहली बार मिला है जब वह एक ही किरदार को दो अलग-अलग टीवी सीरियल में निभा रहे है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

योगेश ने अपने इस इंटरव्यू में यह भी बताया था कि जब उन्हें इस शो के लिए साइन किया गया था तब उन्हें उनके किरदार के बारे में सब कुछ बता दिया गया था और वही जब शूटिंग के दौरान उन्होंने ठेठ हमीरपुर की भाषा इस्तेमाल की तब ये देखकर मेकर्स भी दंग रह गए और उन्हें योगेश की भाषा इतनी ज्यादा पसंद आई की उन्होंने योगेश को सिर्फ 2 एपिसोड में नहीं बल्कि अनलिमिटेड समय के लिए शो में कास्ट कर लिया।

योगेश त्रिपाठी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनकी कैरेक्टर की पापुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ चुकी थी और इसी वजह से मेकर्स ने उनके हप्पू सिंह के कैरेक्टर को डिफाइन करके एक अलग शो बना दिया और इस शो में भी हप्पू सिंह के किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है | बता दे इसके पहले टीवी एक्टर योगेश त्रिपाठी टीवी शो ‘एफआईआर’ में भी नजर आ चुके हैं |

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
error: Content is protected !!