Arrest : छेड़छाड़ के आरोपी को 4 माह बाद गिरफ्तार कर सकी डभरा पुलिस, घटना के बाद से था फरार, नहीं आ सका था पुलिस के हाथ

जांजगीर-चाम्पा. रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 4 माह बाद डभरा पुलिस पकड़ सकी है. घटना के बाद आरोपी फरार था और पुलिस के हाथ नहीं आ सका था.

 



घटना 8 अक्टूबर 2021 की है. युवती अपनी छोटी बहन के साथ दुर्गा पूजा कर लौट रही थी, तभी आवासप्लाट निवासी नन्दू केंवट पहुंचा और रास्ता रोककर युवती से छेड़छाड़ की. विरोध करने पर युवती को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद युवती ने अपने पिता को बुलाया तो युवक नन्दू केंवट ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 341, 294, 506, 323 के तहत जुर्म दर्ज किया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे अब 4 माह बाद डभरा पुलिस पकड़ सकी है. इससे पहले 4 माह तक आरोपी, पुलिस के लंबे हाथ से दूर था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!