Gambler Arrest : नगरदा क्षेत्र के जंगल में खेल रहे थे जुआ, 7 जुआरी गिरफ्तार, कोरबा जिले से भी पहुंचे थे जुआरी, जुआ एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नगरदा पुलिस ने छिंदमुड़ा गांव के जंगल में जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है और जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



दरअसल, नगरदा क्षेत्र के जंगलों में जुआ खेलने की लगातार शिकायत आ रही थी. इसके बाद पुलिस ने मुखबिर लगाया था. इस बीच पता चला कि छिंदमुड़ा गांव के जंगल में जुए का फड़ लगा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Gang Arrest : अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की कार का इस्तेमाल कर ज्वेलरी शोरूम में की थी करोड़ों रुपये की लूट, आरोपियों से कार जब्त

इस पर पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और पुलिस ने 7 जुआरियों श्याम कुमार नाई ( नगरदा ), बेदराम नाई ( किरारी ), बलराम पटेल ( सुपातराई, उरगा, कोरबा ), मोहनलाल खूंटे ( देवरमाल सक्ती ), राधेश्याम रजक ( सुपातराई, उरगा, कोरबा ), जयलाल जायसवाल ( पुटेकेला नगरदा ) और सावन सिंह कंवर ( सुपातराई, उरगा, कोरबा ) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जुआरियों से 10 हजार 670 रुपये जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire Attack Arrest : बहन से बात करने पर जिंदा जलाने का प्रयास, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, झुलसे युवक की हालत गम्भीर, रायपुर में भर्ती...

error: Content is protected !!