जेईई मुख्य परीक्षा के तारीखों में बदलाव, अब इस दिन होगी परीक्षा… जानिए…

नई दिल्ली. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इस साल की जेईई-मुख्य परीक्षा के पहले सत्र की तारीखों में बदलाव किया है। अधिकारियों ने बताया कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तारीखों से टकराव के कारण ये बदलाव किया गया है। अब जेईई-मुख्य परीक्षा 21, 24, 25 और 29 अप्रैल को होगी। पूर्व में परीक्षा के पहले सत्र के लिए 16 से 21 अप्रैल की तारीख तय की गई थी।

 



इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं से तारीखों के टकराने के कारण कई उम्मीदवारों ने पहले सत्र की परीक्षा तिथियों में बदलाव का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि इस मांग के मद्देनजर एनटीए ने जेईई-मुख्य परीक्षा के पहले सत्र की तारीखों में बदलाव का निर्णय किया। वहीं, परीक्षा का दूसरे सत्र 24 से 29 मई को आयोजित किया जाएगा।

error: Content is protected !!