आलिया भट्ट का बर्थडे रहा बड़ा ही स्पेशल ! समंदर की लहरों के बीच कुछ इस अंदाज में मस्ती करती नजर आईं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का अंदाज इन दिनों अलग ही देखने को मिल रहा है. गंगूबाई काठियावाड़ी की सक्सेस के बाद से आलिया भट्ट का अंदाज बदला-बदला है. आलिया गंगूबाई के बाद कई बड़ी फिल्मों में धमाल मचाती हुई दिखने वाली हैं. ऐसे में एक्ट्रेस की फैन-फॉलोइंग का बढ़ना कोई हैरानी की बात नहीं है.



आलिया भट्ट इन्हीं फैंस की हमेशा तारीफ भी करती हैं, इस बार भी आलिया ने कुछ ऐसा ही किया है. आलिया भट्ट ने अपने खास दिन यानी 29वें जन्मदिन की झलकियां फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने सभी का शुक्रिया भी किया है.
आलिया भट्ट अपना 29वां जन्मदिन मनाने के लिए बहन शाहिन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ मालदीव्स गई थीं. आलिया ने अपने जन्मदिन के खास पलों को एक वीडियो में कंबाइन करके फैंस के लिए शेयर किया है. आलिया भट्ट लेटेस्ट वीडियो की शुरुआत में ऑरेंज और येलो कलर की बिकिनी पहने हुए समंदर की लहरों के बीच मस्ती करती हुई दिख रही हैं.

इसे भी पढ़े -  Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने से पहले सावधान! जानें असली और नकली में फर्क

आलिया भट्ट की लेटेस्ट वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन फ्रेंड्स सीरीज देखते हुए, टेस्टी फूड खाकर, स्विमिंग पूल में मस्ती, बैडमिंटन खेलकर और समंदर के बीच यॉर्ट पर नाचते-गाते हुए मनाया है. आलिया ने मां और बहन के साथ खुशी भरे पल बिताते हुए अपने दिन को खूब एन्जॉय किया है.

इसे भी पढ़े -  Expressway और नेशनल हाइवे पर वाहन चलाने वालों के लिए जारी हुए नए नियम, कब से मिलेगी बड़ी राहत

आलिया भट्ट की लेटेस्ट वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है, एक्ट्रेस की खुशी में फैंस भी झूम रहे हैं. आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस की नई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज हुई है, जिसकी चारों तरफ तारीफ हो रही है. वहीं अब एक्ट्रेस एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में नजर आने वाली हैं. इतना ही नहीं साल 2022 में आलिया भट्ट की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. ब्रह्मास्त्र डॉर्लिंग, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, हार्ट ऑफ स्टोन जैसी कई फिल्में आलिया भट्ट की बकट में मौजूद हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 'मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना' के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

error: Content is protected !!