7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के खाते में इस दिन आएंगे 2 लाख.. बकाया DA एरियर पर बड़ा अपडेट!

नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। 18 महीनों से लटके पैसे का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के डीए एरियर को लेकर सरकार ने पहले कहा था कि फिलहाल इस पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। लेकिन अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय कर्मचारियों को नए वित्तीय वर्ष से पहले बकाया डीए एरियर मिल सकता है। आपको बता दें कि इसके तहत कर्मचारियों को 2।18 लाख तक का फायदा होने वाला है।

 



 

18 महीने का डीए एरियर को अभी फिलहाल एजेंडे में शामिल ही नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही इस पर फैसला आ सकता है। सरकार ने जनवरी 2020 से लेकर जून 2021 तक के एरियर के भुगतान के फैसले को0 अभी रोक दिया है। सरकार की ओर से जारी किए गए इस बयान से कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। लेकिन दूसरी तरफ होली के अवसर पर सरकार डीए में इजाफा कर कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

 

गौरतलब है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कुछ दिन पहले बयान जारी कर जानकारी दी थी, ‘कोरोना महामारी की वजह से इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रोका गया था, जिससे सरकार उस पैसे से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर सके। महामारी के दौरान सरकारी मंत्रियों, सांसदों की सैलरी में भी कटौती की गई थी। इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में किसी भी तरह की कटौती नहीं की गई और न ही डीए में कटौती की गई। पूरे साल और डीए और उनकी सैलरी का भुगतान किया गया।’

कितना बनेगा DA एरियर
– केंद्रीय कर्मचारी जिनका न्यूनतम ग्रेड पे 1800 रुपये (लेवल-1 बेसिक पे स्केल रेंज 18000 से 56900) को 4320 रुपये [{18000 का 4 फीसदी} X 6] का इंतजार है।
– वहीं, [{56900 का 4 फीसदी}X6] वालों को 13656 रुपये का इंतजार है।
– 7वें वेतन आयोग के तहत मिनिमम ग्रेड पे पर केंद्रीय कर्मचारियों का जुलाई से दिसंबर 2020 तक DA एरियर 3,240 रुपये [{18,000 का 3 फीसदी}x6] मिलेगा।
– वहीं, [{56,9003 रुपये का 3 फीसदी}x6] वालों को 10,242 रुपये मिलेगा।
– वहीं, जनवरी से जुलाई 2021 के बीच DA एरियर की गणना करें तो 4,320 [{ 18,000 रुपये का 4 फीसदी}x6] होगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक, लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये के बीच बनता है। वहीं, लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में DA एरियर का 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

लेवल 1 के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये के बीच बनता है। वहीं लेवल 13 के कर्मचारियों का बेसिक पे 1,23,100 रुपये से लेकर 2,15,900 रुपये के बीच में बनता है। वहीं, लेवल 14 के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की बकाया राशि के रूप में 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये उनके खाते में क्रेडिट किए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!