Driver of School Van Dies : स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन पलटी, ड्राइवर की मौत, 18 बच्चे घायल

उज्जैन: स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन पलट गई, जिसमें वैन के ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि 18 बच्चे घायल हो गए। बताया गया कि सभी बच्चे देवास रोड स्थित चंद्रेसरा के मदर लेंड नामक स्कूल के थे।



दरअसल स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चो को छोड़ने वैन जा रही थी। इसी दौरान लालपुर के पास वैन पलट गई। घटना में चालक की मौत हो गई, वही वाहन में सवार 23 में से 18 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर प्लांट हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, सांसद कमलेश जांगड़े ने केंद्र सरकार के मंत्रियों को लिखा पत्र, श्रमिक सुरक्षा पर उठाए सवाल, डिटेल में पढ़िए...

हादसे की खबर लगते ही कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला मौके पर पहुचे। कलेक्टर ने बताया कि घटना में घायल बच्चों के इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है। एक दो बच्चो के सिर में चोट है। हादसे में किसकी गलती है इसकी जांच की जाएगी। साथ ही स्कूल के सभी वाहनों की भी जांच कराई जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

error: Content is protected !!