बड़ा हमला: पाकिस्तान में आतंकी वारदात, छह सुरक्षाकर्मियों की मौत; 22 घायल

पाकिस्तान में सियासी संकट के बीच बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों ने सुरक्षा मुख्यालय को निशाना बनाया है। इस हमले में कम से कम छह सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है।
वहीं 22 से ज्यादा घायल हैं।

 



 

जिला पुलिस अधिकारी वकार अहमद ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में यह वारदात हुई है। यहां किले के अंदर स्थित एक सुरक्षा मुख्यालय पर जोरदार हमले हुए। धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि, काफी देर तक सुनाई देती रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

 

सभी रास्ते किए गए सील
हमले के बाद आतंकियों की धरपकड़ के लिए टैंक जिले के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। सुरक्षाबलों को शक है कि आतंकी अभी जिले में ही हैं। ऐसे में उनको पकड़ने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
तेज कर दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल
error: Content is protected !!