Kabaddi Tournament : सक्ती में 3 दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर महिला-पुरुष कबड्डी स्पर्धा शुरू, विस अध्यक्ष ने किया शुभारंभ, चन्द्रपुर विधायक भी थे मौजूद, विस अध्यक्ष ने की ये घोषणा… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती में 3 दिवसीय 21 वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला-पुरुष कबड्डी स्पर्धा सोमवार से शुरू हुई है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शुभारम्भ किया. इस दौरान चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव भी मौजूद थे.

 



यहां विस अध्यक्ष डॉ. महन्त ने खिलाड़ियों को खेल की बेहतर सुविधा देने मैट के लिए अपनी निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की. डॉ. महन्त ने कहा कि कबड्ड़ी पारंपरिक खेल है. इस खेल का महत्व है. छग सरकार द्वारा खेलों बढ़ावा दिया जा रहा है और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

आपको बता दें, राज्य स्तरीय कबड्ड़ी स्पर्धा में 22 जिलों के पुरुष और महिला टीम के 4 सौ से ज्यादा खिलाड़ी, कोच शामिल हुए हैं.
इस मौके पर जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!