IPL, KKR: टीम इंडिया के बाद IPL से भी बाहर हुआ धाकड़ खिलाड़ी, करियर पर मंडराया खतरा

IPL 2022 के 25वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 7 विकेट से हरा दिया. इस मैच में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने एक स्टार खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया. ये खिलाड़ी टीम इंडिया से पहले ही बाहर चल रहा है. ऐसे में इस प्लेयर के करियर पर संकट के बादल मंडराते हुए दिखाई दे रहे हैं.

 



 

ये प्लेयर हुआ बाहर
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अजिंक्य रहाणे को जगह नहीं दी. उनकी जगह आरोन फिंच (Aaron Finch) को मौका दिया गया. अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) आईपीएल 2022 (IPL 2022) में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाए. उनका बल्ला खामोश था. वह रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. रन बनाना तो दूर वह क्रीज पर टिक ही नहीं पा रहे हैं. ऐसे में वह केकेआर टीम के लिए सबसे बड़ा बोझ बन गए थे. अब उनको केकेआर टीम में दोबारा मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में उनके करियर पर पावरब्रेक लगते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

टीम इंडिया से चल रहे बाहर
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) टीम इंडिया (Team India) से पहले ही बाहर चल रहे हैं. सेलेक्टर्स ने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं दिया था. उनसे टीम की इंडिया की उपकप्तानी भी ले ली गई. सभी ये मानकर चल रहे थे कि रहाणे आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी करेंगे, लेकिन आईपीएल 2022 में वह बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. ऐसे में टीम इंडिया में उनकी वापसी के चांस कम ही नजर आ रहे हैं.

 

आईपीएल 2021 में भी रहे थे फ्लॉप
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम में शामिल थे, जहां उन्हें सिर्फ दो ही मैच खेलने का मौका मिला था. इसमें भी वह कोई कमाल का खेल नहीं दिखा पाए थे और उनके बल्ले से 8 रन ही निकले थे. वहीं, 2020 के सीजन में 9 मैच खेलकर 14.12 की औसत से उन्होंने कुल 113 रन बनाए थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

खतरे में पड़ा आईपीएल करियर
कभी अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया (Team India) की बल्लेबाजी क्रम का मजबूत हिस्सा थे, लेकिन अपनी खराब फॉर्म की वजह से उनको बाहर कर दिया गया. अब वह केकेआर टीम की प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं बना पा रहे हैं. ऐसे में उनके करियर पर खतरा मंडराता हुआ दिखाई दे रहे है. दुनिया के सबसे बड़े टी20 लीग आईपीएल में अजिंक्य रहाणे ने 153 मुकाबले खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने 31.53 की औसत और 121 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 3941 रन बनाए हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!