एलआईसी का सुपरहिट प्लान! 4 साल तक दें प्रीमियम, मिलेगा बंपर फायदा

अगर आप भी कहीं बड़ा निवेश कर सुरक्षित मुनाफा कमाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. दरअसल, एलआईसी हर वर्ग ग्राहकों के लिए पॉलिसी पेश करता है. एलआईसी की पॉलिसी में जोखिम नहीं होता है. इसी क्रम में एलआईसी का एक खास प्लान है- जीवन शिरोमणि (LIC jeevan shiromani Plan). यह पॉलिसी (Jeevan Shiromani Plan In Hindi) प्रोटेक्शन के साथ सेविंग्स भी देती है. आइए जानते हैं इस पॉलिसी के बारे में.



1 करोड़ रुपये एश्योर्ड राशि की गारंटी
LIC का यह प्लान (Jeevan Shiromani Plan Benefits) एक नॉन लिंक्ड प्लान जिसमें आपको 1 करोड़ रुपये की एश्योर्ड राशि की गारंटी दी जाती है. इस पॉलिसी में मिनिमम रिटर्न 1 करोड़ रुपये है.

 

जानिए इस प्लान की डिटेल्स
– एलआईसी ने इस खास प्लान की शुरुआत 19 दिसंबर 2017 को की थी.
– यह एक नॉन-लिंक्ड, सीमित प्रीमियम पेमेंट मनी बैक योजना है.
– यह योजना विशेष रूप से उच्च नेटवर्थ व्यक्तियों (NHE) के लिए बनाई गई है.
– इस योजना के तहत गंभीर बीमारियों के लिए कवर मिलता है.
– इस स्पेशल योजना में 3 वैकल्पिक राइडर्स भी उपलब्ध हैं.

इसे भी पढ़े -  नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ वातावरण

जबरदस्त फाइनेंशियल सपोर्ट
– एलआईसी की जीवन शिरोमणि प्लान टर्म के दौरान पॉलिसी होल्डर्स डेथ बेनिफिट के तौर पर उसकी फैमिली को फाइनेंशियल सपोर्ट देता है.
– इस पॉलिसी में पॉलिसीहोल्डर्स को निश्चित अवधि के दौरान पेमेंट दी जाती ई है.
– इसमें मैच्योरिटी पर भी एकमुश्त रकम दी जाती है.

 

देखें सरवाइवल बेनिफिट
सरवाइवल बेनिफिट यानी पॉलिसी होल्डर्स के जीवित रहने पर ये है भुगतान प्रक्रिया.
1.14 साल की पॉलिसी -10वें और 12वें साल सम एश्योर्ड का 30-30 %
2. 16 साल की पॉलिसी -12वें और 14वें साल सम एश्योर्ड का 35-35 %
3. 18 साल की पॉलिसी -14वें और 16वें साल सम एश्योर्ड का 40-40 %
4. 20 साल की पॉलिसी -16वें और 18वें साल सम एश्योर्ड का 45-45 %.

इसे भी पढ़े -  शुरू हुआ Kia India का 'सर्विस समर कैंप': फ्री चेकअप और सर्विस पर भारी छू़ट, ऐसे उठाएं फायदा

जानें कितना मिलेगा लोन
इस पॉलिसी की सबसे खास बात है कि पॉलिसी टर्म के दौरान ग्राहक अपने सरेंडर वैल्यू के आधार पर लोन ले सकते हैं. इसमें एलआईसी के नियमों और शर्तों लागू होते हैं. पॉलिसी लोन समय-समय पर तय किए जाने वाले ब्याज दर पर ही दिया जाता है.

जानिए क्या है नियम और शर्तें
1. न्यूनतम सम एश्योर्ड – 1 करोड़ रुपये
3. अधिकतम सम एश्योर्डः कोई सीमा नहीं (बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख के मल्टीपल में होगा.)
3. पॉलिसी टर्मः 14, 16, 18 और 20 साल
4. कब तक जमा करना होगा प्रीमियमः 4 साल
5. एंट्री के लिए न्यूनतम उम्रः 18 साल
6. एंट्री के लिए मैक्सिमम उम्रः 14 साल की पॉलिसी के लिए 55 साल; 16 साल की पॉलिसी के लिए 51 साल; 18 साल की पॉलिसी के लिए 48 साल; 20 साल की पॉलिसी के लिए 45 साल.

इसे भी पढ़े -  एअर इंडिया ने भी बढ़ाए टिकट के दाम, 26 हजार रुपये तक महंगा हो जाएगा किराया

error: Content is protected !!