जेल में प्रेगनेंट हुईं दो महिला कैदी, मामले का खुलासा होने के बाद विभाग में मचा हड़कंप

न्यू जर्सीं: Female prisoner pregnant: अमेरिका के न्यू जर्सी में महिलाओं की एक जेल में दो कैदी महिलाओं के प्रेगनेंट होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। एदना महान करेक्शनल फैसिलीटी न्यू जर्सी की एकमात्र ऐसी जेल है जिसमें सिर्फ महिला कैदी रहती हैं। ऐसे में जेल के भीतर महिला कैदी के प्रेगनेंट होने की खबर से सनसनी मच गई।

 



 

Female prisoner pregnant: रिपोर्ट के मुताबिक जेल में दो महिला कैदी प्रेगनेंट हो गई हैं। एदना महान करेक्शनल फैसिलीटी की विदेश मामलों की डायरेक्टर डेन स्पेर्जा ने बताया है कि दो महिला कैदी जेल में बंद दूसरी महिला कैदी के साथ आपसी रजामंदी से संबंध बनाकर प्रेगनेंट हो गई हैं। डेन स्पेर्जा के मुताबिक जिन दो महिला कैदियों से संबंध बनाकर महिला कैदी प्रेगनेंट हुई हैं वो पहले पुरुष थे और ऑपरेशन के बाद महिला बने थे।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

 

स्पेर्जा ने प्रेगनेंट होने वाली दोनों महिला कैदियों की जानकारी देने से मना करते हुए कहा है कि प्रशासनिक तौर पर मामले की जांच की जा रही है। एदना महान करेक्शनल फैसिलीटी न्यू जर्सी की एक मात्र ऐसी जेल है जिसमें सिर्फ महिला कैदियों को रखा जाता है। जांच के बाद पता चला है कि जेल में बंद सभी महिला कैदियों में से 27 ऐसी महिला कैदी हैं जो ट्रांसजेंडर हैं। कुछ महिला कैदियों ने अपना सेक्स चेंज करवाया है।

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

 

गौरतलब है कि साल 2021 में न्यू जर्सी ने एक पॉलिसी निकाली थी कि राज्य की जेलों में ट्रांसजेंडर लोगों को उनकी पहचान के आधार पर जेल में रखा जाएगा ना कि उनके जन्म के आधार पर उनके लिंग के आधार पर उनकी पहचान होगी।

error: Content is protected !!