सनकी पति ने पत्नी और बेटे की गला दबाकर कर दी हत्या, फिर शव के साथ किया ये काम

नई दिल्ली: शाहदरा के गीता कालोनी इलाके में शनिवार को 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी।



 

पुलिस ने बताया कि घटना अपराह्न करीब 3.40 बजे की है। आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति ने आर्थिक परेशानियों से तंग आकर ऐसा कदम उठाया है।

 

शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुन्दरम ने बताया कि पुलिस जब सचिन के घर पहुंची तो उसने मकान की दूसरी मंजिल पर कंचन अरोड़ा (35) और उनके 15 साल के बेटे का शव देखा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आज 21 अप्रैल को बिजली विभाग से होगी अहम चर्चा

 

अधिकारी ने बताया कि महिला का शव बिस्तर पर पड़ा था जबकि बेटे का शव फर्श पर था। उन्होंने बताया कि परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर सचिन ने पत्नी और बेटे की हत्या करनी स्वीकार की है। सचिन किराने की दुकान चलाता है।

 

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सचिन ने अपराध को अंजाम देने की बात कबूल कर ली और कहा कि उसने वित्तीय समस्याओं के कारण अपनी पत्नी के साथ आए दिन के झगड़े के बाद उसकी तथा अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : देश की आधी आबादी महिला, बहनों के लिए होना था उत्सव का दिन, वह काला दिन हुआ साबित : इंजी. रवि पाण्डेय

error: Content is protected !!