Naga Chaitanya: सामंथा से तलाक के…कुछ महीने बाद ही शादी के लिए तैयार….नागा चैतन्य, जल्द चढ़ेंगे घोड़ी! पढिए कब होगी…शादी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ियों में से एक नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु को फैंस बेहद पसंद करते थे। हालांकि, बीते साल इस कपल के अचानक अलग होने के फैसले ने हर किसी को हैरान पर दिया।



4 साल लंबी अपनी शादी के खत्म करने का एलान करते हुए दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। इस खबर को सुन जहां कई फैंस दुखी हुए तो वहीं कुछ के लिए इस पर यकीन करना नामुमकिन था। इस कपल को अलग हुए समय हो चुका है। इसी बीच अब सामने आई एक और खबर से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

दरअसल, हाल ही में सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक तलाक के कुछ महीनों बाद ही साउथ एक्टर गाना चैतन्य फिर से शादी करने जा रहे हैं। खबरों की मानें अभिनेता अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और फिर से शादी करने को तैयार हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई भी अभिनेता या उनसे जुड़े किसी सूत्र की तरफ कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लगाए खूब ठुमके

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद नागा चैतन्य काफी टूट गए थे। यही वजह है कि अब वह दोबारा किसी अभिनेत्री से शादी नहीं करना चाहते। इस खबर को सुनने के बाद नागा के फैंस हैरान जरूर होंगे लेकिन साथ ही वह अपने चहेते स्टार के लिए खुश भी होंगे। ऐसे में अब सभी जल्द ही इस खबर पर मुहर लगने का इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

सामंथा से पहले नागा चैतन्य का नाम अभिनेत्री श्रुति हसन के साथ भी जुड़ चुका है। कहा जाता है कि अभिनेता श्रुति से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन किन्हीं वजहों से दोनों अलग हो गए। इसके बाद उनके जीवन में सामंथा की एंट्री हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, अपनी शादी के चार साल बाद दोनों ने तलाक का फैसला कर सभी को चौंका दिया। नागा और सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी कर अपने अलग होने की जानकारी दी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

error: Content is protected !!