Accident Death Janjgir : बनारी गांव में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक गम्भीर घायल बिलासपुर रेफर, मौके पर पहुंचे तहसीलदार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के बनारी गांव में तेज रफ्तार कार ने 2 बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक में सवार शख्स को गंभीर चोट आई है, जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है.एक अन्य शख्स को सामान्य चोट आई है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी, जिसके बाद जांजगीर तहसीलदार पहुंचे, फिर परिजन को 25 हजार की आर्थिक मदद दी गई. लोगों की भीड़ की वजह से यहां कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना से गैंगरेप की पीड़िता को मिला न्याय, फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट से मामले के सभी चार आरोपियों को 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा, सभी आरोपी घटना करने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे, उससे पहले पकड़े गए थे...

घटनाकारित कार, जांजगीर की बताई जा रही है, जिसके ड्राइवर के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है.एसडीओपी चन्द्रशेखर परमा ने बताया कि मृतक का नाम दीनानाथ सूर्यवंशी है, जो बनारी गांव का ही रहने वाला था. गम्भीर रूप से घायल दुर्गेश दिनकर, पुटपुरा गांव का रहने वाला है, वहीं एक अन्य घायल का नाम आलोक दिनकर है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!