Liquare Confiscated : जांजगीर. 2 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा क्षेत्र के बुंदेली गांव में 2 लीटर महुआ शराब के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

 



दरअसल, अड़भार पुलिस देहात भ्रमण पर निकली हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बुंदेली गांव के पैठू तालाब के पास एक शख्स, महुआ शराब रखा हुआ है और बिक्री कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

इस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम त्रिदेव रात्रे बताया. पुलिस ने उसके पास से 2 लीटर महुआ शराब और 200 रूपये जब्त किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!