Accident : Janjgir. अज्ञात वाहन ने रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी को कुचला, गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के डुड़गा गांव में मोड़ पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 65 वर्षीय रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी को कुचल दिया. हादसे में बुजुर्ग को गम्भीर चोट आई है और उसे बिलासपुर रेफर किया गया है.

 



डुड़गा गांव के मोड़ पर सड़क किनारे जा रहे रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. हादसे की सूचना पर सरपंच अनिता सरयूपुरे मौके पर पहुंची और घायल रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी को पामगढ़ अस्पताल भिजवाया. यहां गम्भीर हालत होने पर बुजुर्ग को डॉक्टर ने बिलासपुर रेफर कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!