Big News Janjgir : रिटायर्ड पटवारी की मौत के बाद परिजन ने किया NH-49 पर चक्काजाम, पेंशन समेत अन्य सरकारी फंड स्वीकृत नहीं होने से रुपये के अभाव में इलाज नहीं करा पाने से मौत होने का आरोप, पुलिस मौके पर

जांजगीर-चाम्पा. रिटायर्ड पटवारी की मौत के बाद परिजन ने एनएच-49 मुलमुला में चक्काजाम कर दिया है. परिजन का आरोप है कि रिटायर होने के 3 साल बाद भी पेंशन की स्वीकृति नहीं मिली और ना ही दूसरे फंड मिले, जिससे रुपये के अभाव की वजह से बीमारी से ग्रस्त रिटायर्ड पटवारी का समुचित इलाज नहीं होने से रिटायर्ड पटवारी की मौत होने का परिजन ने आरोप लगाया है.

 



दरअसल, मुलमुला गांव निवासी मंगतू राम भैना, कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में पटवारी थे और 3 साल पहले रिटायर्ड हुए थे. वे बीमारी से ग्रसित थे. परिजन ने पेंशन स्वीकृति और अन्य फंड से राशि देने सम्बन्धी आवेदन दिया था, लेकिन 3 साल बाद भी कोई पहल नहीं हुई. परिजन का कहना है कि रुपये के अभाव में रिटायर्ड पटवारी का समुचित इलाज नहीं हो सका, जिससे उनकी जांजगीर के जिला अस्पताल में मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

इस तरह परिजन ने मुलमुला में चक्काजाम कर दिया है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर है और सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है.
एसडीओपी चन्द्रशेखर परमा ने बताया कि परिजन द्वारा चक्काजाम किया गया है, उन्हें समझाइश दी जा रही है. फिलहाल, परिजन अभी सड़क पर बैठे हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!