तहलका मचाने आ रही है इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक क्लिक पर जाने सारे डिटेल्स…

नई दिल्ली: Honda Electric scooter : पेट्रोल के बढ़ते दाम इलेक्ट्रिक वाहन के लिए नए द्वार खोल रह है। आम जनता अब धीरे-धीरे ऐसे वाहन के प्रति सजग हो रहे है। नतीजन इलेक्ट्रिक स्कूटर और कार की डिमांड बढ़ रही है। जिसे ऑटोमोबाइल कंपनी ने भांप लिया है, वो तगड़ी प्लांनिग के साथ अपने प्रोडक्ट को लॉन्च कर रहे है। पिछले महीने, होंडा टू-व्हीलर ने घोषणा की कि वह भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। अब यह अफवाह है कि होंडा अपने एक्टिवा स्कूटर को इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च कर सकती है। 2023 तक होंडा मोटरसाइकिल एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर सकती है।

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

इस संबंध महोंडा मोटरसाइकिल के अध्यक्ष अत्सुशी ओगाटा ने कहा होंडा एक्टिवा वर्तमान में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। इसलिए होंडा ने अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए इसी नाम का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इससे ग्राहक आसानी से नए ब्रांड या प्रोडक्ट से जुड़ सकेंगे। क्योंकि ‘एक्टिवा’ ब्रांड का भरोसेमंद स्कूटर है। हालांकि अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं हुई है कि कंपनी इंडियन मार्केट के लिए नई इलेक्ट्रिक स्कूटर विकसित करेगी या एक्टिवा नामक अंतरराष्ट्रीय प्रोडक्ट लाइनअप से अपने मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर का रिवाइज्ड वर्जन पेश करेगी।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

बता दें कि होंडा Benley इलेक्ट्रिक स्कूटर का ट्रायल होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया में कर रही है। इस स्कूटर की जांच ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी किया है। होंडा ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के 4 अलग-अलग मॉडल जापान में पेश किया है। इन वेरिएंट्स में Benly e: I, Benly e: I Pro, Benly e: II और Benly e: II Pro भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!